खबर का असर डंडियां जंगल में रात का पहरा सख्त” – हमारी खबर के बाद DFO के आदेश पर वन तस्करों पर शिकंजा, बनीं रात्रि कांबिंग टीमें


डीके सिंह //नित्य समाचार( तहसील अध्यक्ष

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर/रामपुर:* “डंडिया रेंजर में कटान” वाली खबर चलने के बाद वन विभाग की नींद टूटी। DFO प्रणव जैन IFS के निर्देश पर अब डंडियां जंगल में दिन के साथ-साथ रात में भी निगरानी तेज कर दी गई है।

*क्या हुआ?*

1. *रात्रि कांबिंग टीम गठित:* अवैध कटान और लकड़ी तस्करी पर रोक के लिए विशेष टीमें बनाई गईं।

2. *रेंजर अलोक कुमार शर्मा की अगुवाई:* वन क्षेत्राधिकारी अलोक कुमार शर्मा खुद टीम के साथ संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रहे हैं

3. *फोकस एरिया:* जंगल के संपर्क मार्ग, लकड़ी तस्करी वाले रास्ते और रात में संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर।

वन विभाग अब “नई पौध की सुरक्षा और नियमित देखभाल” पर भी जोर दे रहा है।

*स्थानीय जनता बोली:* “देर से ही सही, पर वन विभाग जागा तो। अब देखना है ये कार्रवाई कितने दिन चलती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *