डीके सिंह //नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*स्वार, रामपुर:* दुर्लभ पक्षियों की तस्करी पर *वन विभाग* ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वार कोतवाली क्षेत्र के *नगर पंचायत नरपत नगर दुन्दावाला* में गुप्त सूचना पर हुई दबिश में टीम ने *करीब 80 तोतों* को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया।
*रेंजर ठाकुर विजय सिंह* को सूचना मिली थी कि कुछ लोग तोतों को बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम बनाकर मौके पर छापा मारा। वहां पिंजरों में बंद तोते मिले।
*3 तस्करों पर मुकदमा*
वन विभाग ने स्वार कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने *सद्दाम पुत्र सुलेमान, अरबाज पुत्र सुलेमान और दूल्ला पुत्र ईदु – निवासी नरपत नगर* के खिलाफ *वन्यजीव संरक्षण अधिनियम* में केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में वन दरोगा प्रिंस कुमार, नरेश कुमार और वनरक्षक कपिल, प्रदीप सहित पूरी टीम शामिल रही।

