वन प्रेमी जयदीप गुप्ता ने वन विभाग के खिलाफ दी तहरीर, सरकारी भूमि पर पेड़ कटान को लेकर जताई नाराजगी*


डीके सिंह //नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर, रामपुर*

तहसील बिलासपुर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हरे पेड़ों की अवैध कटान के मामले में अब वन प्रेमी *जयदीप गुप्ता* भी सामने आये हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर थाना बिलासपुर में तहरीर देकर वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

ज्योति गुप्ता ने अपनी तहरीर में कहा कि *रिलायंस पंप के सामने सरकारी भूमि* पर लगे बड़े -बड़े हरे वृक्षों के साथ-साथ पिछले 5 वर्षों में वन विभाग द्वारा लगाए गए लगभग *30-35 पेड़* भी काट दिए गए हैं। आरोप है कि यह कटान बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के की गई है।

उन्होंने कहा कि “मैं एक वन प्रेमी हूं और पर्यावरण की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। सरकारी धन से लगाए गए पेड़ों की रक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग की थी, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण आज सरकारी संपत्ति और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंचा है।”

जयदीप गुप्ता ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ *भारतीय वन अधिनियम 1927* और *भारतीय न्याय संहिता 2023* के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही कटे हुए पेड़ों का आकलन कर लकड़ी की बरामदगी और दोबारा पौधरोपण भी कराया जाए।

इससे पहले पर्यावरण कार्यकर्ता कई बार वन विभाग में शिकायत करचके हैं अब वन प्रेमियों के सामने आने से यह मामला और गरमा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *