बिलासपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरियों की घटनाओं का खुलासा कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


डीके सिंह// नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

बिलासपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरियों की घटनाओं का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान को बरामद कर कब्जे में ले लिया।
रविवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली। गांव चंदेन वाले मार्ग की ओर से दो संदिग्ध युवक कुछ सामान लेकर बाइक से आ रहे। इस दौरान चौकी प्रभारी ईसानगर विष्णु कुमार ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तो उनके कब्जे से कॉपर का तार आदि सामान मिलने पर दोनों युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि यह सामान चोरी का है, जिसे वह बेचने के लिए जा रहे हैं।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पकड़े आरोपियों में शकील निवासी गांव बांसनगली भोट, फरीद उर्फ साहिल निवासी गांव कोयला भोट को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ किए जाने पर बताया कि नवीन मंडी के सामने धर्मकांटे समेत पांच दुकानों में तथा एक ढाबे से हुई चोरी की घटना को कबूल किया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर चार बैटरी, एलमुनियम का एल्टीनेटर, कॉपर की तार, इनवर्टर, एक एलईडी तथा घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर कब्जे में ले लिया है।आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक केशु शर्मा आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *