बिलासपुर तहसील में ‘भ्रष्टाचार का बोलबाला’ बिना सुविधा शुल्क के फाइले नहीं बढ़ने का आरोप


*रिपोर्ट – डीके सिंह | तहसील अध्यक्ष – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. | नित्य समाचार*

*बिलासपुर, रामपुर | 31 अगस्त 2026*

जनपद रामपुर की बिलासपुर तहसील इन दिनों सुर्खियों में है। स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तहसील से जुड़े कई सरकारी काम बिना कथित सुविधा शुल्क के आगे नहीं बढ़ रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दाखिल-खारिज, कृषि भूमि से जुड़े मामलों, भू-उपयोग परिवर्तन और अन्य राजस्व कार्यों में आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फाइलें महीनों तक लटकी रहती हैं और जब तक लेन-देन नहीं होता, काम आगे नहीं बढ़ता।

*स्टाम्प पर भी ओवरचार्जिंग का आरोप*

स्टाम्प वेंडरों से जुड़े लोगों ने भी निर्धारित दर से अधिक कीमत पर स्टाम्प देने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें मजबूरन महंगे दामों पर स्टाम्प खरीदना पड़ रहा है।

*राशन कार्ड तक में वसूली?*

राशन कार्ड जैसे सामान्य सरकारी कार्यों में भी कथित वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि जो काम पहले 100 रुपये में हो जाता था, अब उसके लिए कई गुना अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है।

*भू-माफिया और खनन माफिया के सक्रिय होने के आरोप*

स्थानीय स्तर पर कुछ प्रभावशाली लोगों, भू-माफिया और खनन माफिया के सक्रिय होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। *हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नित्य समाचार नहीं करता है और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।*

*2027 चुनाव पर असर की चर्चा*

लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इसका राजनीतिक असर 2027 के विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।

 

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *