मथुरा में ट्रैफिक दारोगा ने सरकारी पिस्टल से खुद को मारी गोली


D

 

डी के सिंह// नित्य समाचार

तहसील तहसील:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

* मथुरा में एसपी ट्रैफिक कार्यालय में तैनात दारोगा पंकज कुमार ने गोकुल बैराज पर सरकारी पिस्टल से आत्महत्या की, एटा के रहने वाले थे, रामपुर के बिलासपुर और मिलक थाने में कर चुके थे सेवा।

*मथुरा / उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मथुरा में एसपी ट्रैफिक कार्यालय में तैनात *उप निरीक्षक (दारोगा) पंकज कुमार* ने आज अपनी सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना *सदर बाजार क्षेत्र के गोकुल बैराज* पर हुई। बताया जा रहा है कि दारोगा पंकज कुमार ने ड्यूटी के दौरान ही खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार मृतक उप निरीक्षक पंकज कुमार मूल रूप से *जनपद एटा* के रहने वाले थे। पुलिस विभाग में उनकी छवि एक मेहनती और ईमानदार दारोगा के रूप में थी।

SI पंकज कुमार जनपद रामपुर के मिलक थाना और बिलासपुर थाने में भी लंबे समय तक तैनात रह चुके थे।* बिलासपुर और मिलक में तैनाती के दौरान वे आम लोगों में काफी लोकप्रिय थे।

उनकी *पत्नी भी मथुरा के सदर थाने में सिपाही के पद पर तैनात* हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। क्या पारिवारिक तनाव था या विभागीय दबाव, इसको लेकर एसपी ट्रैफिक मथुरा द्वारा आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

एसपी ट्रैफिक मथुरा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और शोक संतप्त परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *