भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) यूथ सभा की बैठक संपन्न


डीके सिंह// नित्य समाचार

( तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

* बीकेयू अमर टिकैत यूथ सभा की बिलासपुर तहसील बैठक संपन्न, हुमाम अली और बिलाल ने भरी हुंकार

बैठक की *अध्यक्षता तहसील उपाध्यक्ष बिलाल ने की*। इस अवसर पर *तहसील अध्यक्ष हुमाम अली* मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में युवाओं को कृषि एवं रोजगार से जोड़ने, क्षेत्र में किसानों की समस्याओं के समाधान, संगठन विस्तार और आगामी आंदोलन की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

तहसील अध्यक्ष हुमाम अली ने कहा कि यूथ सभा गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ेगी। वहीं तहसील उपाध्यक्ष बिलाल ने कहा कि किसान की आवाज को बुलंद करने के लिए युवा अब आगे आएगा।

बैठक में तहसील के सैकड़ों युवा किसान और पदाधिकारी उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *