बिलासपुर के भाखड़ा डैम में दिखा मगरमच्छ, मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन


डीके सिंह// नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर / रामपुर।* बिलासपुर के भाखड़ा डैम में मंगलवार देर रात मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और लोगों को डैम क्षेत्र से हटाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को मौके पर भीड़ न लगाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

मगरमच्छ कहां से आया और वह डैम के किस हिस्से में मौजूद है, इसे लेकर मौके पर निगरानी की जा रही है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

*प्रशासन की अपील:*

डैम क्षेत्र में अफवाह न फैलाएं, भीड़ न लगाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 पर दें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *