बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- जिया मेंबर के खेत के पास जुआ खेल रहे 3 अभियुक्त गिरफ्तार


डीके सिंह //नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

(  खबर का असर  )

एसपी रामपुर के अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया। टंकी वाले चकरोड पर 2050 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते बरामद।

*रामपुर / बिलासपुर।* पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के पर्यवेक्षण में थाना बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मुखबिर की सूचना पर थाना बिलासपुर पुलिस ने मोहल्ला बिसारतनगर से टंकी वाले चकरोड पर जिया मेम्बर के खेत के पास चकरोड से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 नफर अभियुक्तों को समय 21:02 बजे गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता:*
1- खालिद पुत्र लडडन खां निवासी मोहल्ला बिसारतनगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर
2- नासिर पुत्र जाफर निवासी मोहल्ला शिरी मियां कस्बा व थाना बिलासपुर जनपद रामपुर
3- फतेह खान पुत्र रियासत निवासी मोहल्ला बिसारतनगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर

*बरामदगी का विवरण:*
अभियुक्तों की जामा तलाशी से 1350 रुपये व फड़ से 700 रुपये नकद कुल 2050 रुपये, 52 ताश के पत्ते, एक अदद बल्ब चार्जिंग वाला मय होल्डर जिसमें करीब 02 फुट की डोरी लगी है व हरे रंग की मैट बरामद की गयी।

इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 346/26 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
उ0नि0 योगेश कुमार सिंह, का0 784 विकास गौतम, का0 346 धर्मेन्द्र, का0 1932 कपिल कुमार – थाना बिलासपुर जनपद रामपुर।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *