डीके सिंह //नित्य समाचार
(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
सिद्धार्थनगर:-**
पीड़ित का आरोप—SHO श्री प्रकाश यादव ने दबाव बनाकर उसके खिलाफ लिखवाया मुकदमा।
हेड कांस्टेबल इकरामउल्ला खान और कांस्टेबल आदित्य यादव की प्रताड़ना से आजिज होकर DIG बस्ती से की थी शिकायत।
आरोप—शिकायत के बाद उसी दिन से पुलिस ने कई लोगों को फोन कर उसके खिलाफ मुकदमा कराने का बनाया दबाव।
पीड़ित का दावा—उसकी गाड़ी पर चलने वाले जुनैद खान को पुलिस ने अगवा कर उसके खिलाफ दर्ज कराई FIR।
पीड़ित के मुताबिक जुनैद खान घर पर मिठाई लेकर आया था, बहन के बच्चे के जन्म की दी थी जानकारी।
पीड़ित ने FIR को साजिश बताते हुए सवाल उठाया—क्या पुलिस के खिलाफ शिकायत करना भी अब जुर्म है?
चेतावनी—इंसाफ नहीं मिला तो आत्मदाह करने की बात कही, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बसडिलिया का मामला।

