डी के सिंह // नित्य समाचार
(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*मुरादाबाद।* मुरादाबाद में तेज रफ्तार अनियंत्रित थार का कहर देखने को मिला। बेकाबू थार ने रोड पर खड़ी ई-रिक्शा को पीछे से जा उड़ाया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद थार सवार नीचे उतरे और घायल को गाड़ी में अस्पताल ले गए। उसके बाद सीएचसी में घायल को छोड़कर फरार हो गए।
इस हादसे ने 3 मासूमों के सिर से पिता का साया हटा दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और थार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

