डी के सिंह // नित्य समाचार👁👁
(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*हापुड़/बुलंदशहर।* बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान गनर सहित तीन अन्य भी चोटिल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय सीने की पसली टूटकर विधायक के फेफड़े में घुस गई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा बुलंदशहर के *बीबी नगर थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर पोटा कबूलपुर गांव के पास* घटित हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

