डीके सिंह //नित्य समाचार 👁👁
(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर (रामपुर)।* तहसील बिलासपुर में भारी वर्षा से फसल नुकसान का सर्वे किया गया। सर्वे उप जिलाधिकारी महोदय, तहसीलदार महोदय, नायब तहसीलदार महोदय, समस्त राजस्व निरीक्षक सर, लेखपाल बंधु द्वारा किया गया।
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण धान सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया गया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया है कि सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा/राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सर्वे कार्य अभी प्रगति पर है।

