उच्च प्राथमिक विद्यालय डंडिया में मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी आयोजित


डीके सिंह // नित्य समाचार

( तहसील अध्यक्ष:-  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर (रामपुर)*

जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले *उच्च प्राथमिक विद्यालय डंडिया* में मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र-छात्राओं में से *प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान* पर आने वाले बच्चों को *क्षेत्रीय वन अधिकारी आलोक शर्मा* के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि वन विभाग द्वारा वन्य जीवों की सुरक्षा कड़ी होने के कारण उनकी संख्या में आशातीत वृद्धि हुई है, वहीं वन्य जीवों के रहने के स्थान का क्षेत्रफल (जंगल) कम हुआ है। इस कारण वन्य जीव जंगल के अंदर, जंगल के किनारे व गन्ने की फसलों में वास का विस्तार कर रहे हैं। गन्ने के खेतों में जंगली जीवों के वास और खाद्य श्रृंखला टूटने के कारण कभी-कभी यह मानव-वन्यजीव संघर्ष का रूप ले लेता है।

रोकथाम के लिए बच्चों को अकेले खेत में न जाने, कृषकों को तीन से चार लोगों के समूह में खेतों पर जाने व काम करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर *वन दरोगा अखिलेश चन्दोला, श्याम लाल, अवधनाथ यादव, वन रक्षक शील कुमार, कु० सुमन, सहायक अध्यापक पूजा श्रीवास्तव, मनदीप कौर, भागीरथी शिक्षा मित्र, सीता रानी* एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में *कमल किशोर, फूल सिंह, अजीम खाँ, बीट प्रभारी जमील अहमद, बीट प्रभारी प्रेमचन्द, श्रवण कुमार* व विद्यालय के बच्चे एवं स्टाफ ने भाग लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *