ग्राम डिबडिबा में दिनदहाड़े युवक की हत्या,


*बिलासपुर (रामपुर), नित्य समाचार ब्यूरो।*

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया। बिलासपुर के *ग्राम डिबडिबा* में शराब के ठेके के पास हथियारबंद 3 बदमाशों ने *संदीप चौहान उर्फ सनिया ठाकुर* की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संदीप चौहान अपनी कार से शराब लेने के लिए डिबडिबा स्थित शराब के ठेके पर आया था। जैसे ही वह कार से उतरकर ठेके की तरफ बढ़ा, पहले से घात लगाए बैठे बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही सनिया ठाकुर खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए दुकानों में घुस गए।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मृतक संदीप चौहान उर्फ सनिया ठाकुर  पर * आपराधिक मुकदमे* दर्ज थे।

*कुछ दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।*

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर सर्किल की  पुलिस मौके पर पहुंच गयी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर जिला अस्पताल भेज दिया है।

अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *