नवरात्रि में खराब कुटू के आटे से हड़कंप, जिला अस्पताल में एक दर्जन से ज्यादा भर्ती, कई परिवार बीमार


डी के सिंह // नित्य समाचार👁👁

*रामपुर/* नवरात्रि के व्रत में कुटू का आटा खाने से रामपुर जिले में फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। देर रात से अब तक जिला अस्पताल रामपुर में एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती कराए गए हैं। बताया जा रहा है कि किसी-किसी का तो पूरा परिवार ही बीमार होकर अस्पताल पहुंचा है।

जिला अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सभी मरीजों में उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और घबराहट जैसे लक्षण हैं। डॉक्टरों ने इसे फूड पॉइजनिंग बताया है। कई मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि कई की हालत पर नजर रखी जा रही है।

मामले की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है।

* अपील:*
1. कुटू का आटा किसी भरोसेमंद दुकान से ही लें
2. पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें
3. आटे में बदबू या कड़वाहट लगे तो बिल्कुल इस्तेमाल न करें
4. तबीयत बिगड़ने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *