डीके सिंह// नित्य समाचार 👁👁
(तहसील अध्यक्ष :- ग्रामीण ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर।* तहसील क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर मंडी व्यापारियों की ओर से नियाज़ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानो और मंडी व्यापारियों ने शिरकत कर हज़रत गौस-ए-पाक के नाम पर आयोजित नियाज़ में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए लोगों ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं कीं। मंडी के व्यापारियों ने बताया कि वह हज़रत गौस-ए-पाक के नाम पर हर साल ग्यारहवीं शरीफ की नियाज़ कराते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को एक साथ आने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलता है।मंडी व्यापारियों ने कहा कि समाजसेवा के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भागीदारी करना भी जरूरी है। इंसान को जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही नेक कार्यों में आगे रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर नियाज़ कराने की परंपरा को वह आगे भी जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में शामिल किसानो ने आयोजन की सराहना की। इस तरह के धार्मिक आयोजनों को नवीन मंडी में आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और प्रेमभाव को मजबूत करने वाला बताया !

