आनंद नगर में सोमवार को गुंजा खाटू वाले का जयकारा, श्री श्याम महोत्सव में सज़ा भव्य दरबार*


डीके सिंह // नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर (रामपुर) |

खाटू वाले श्याम बाबा के जयकारों से बिलासपुर का आनंद नगर गूंज उठा। ASGL श्री श्याम माइक्रो सर्विस फाउंडेशन द्वारा आयोजित * श्री श्याम महोत्सव में सोमवार को शाम ढलते ही बाबा का अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, पुष्प वर्षा, अखंड ज्योति और छप्पन भोग के दर्शन हुआ। साथ ही श्री राधा जी की रसोई का भी आयोजन किया गया है।

भजन संध्या में दिल्ली की जानी-मानी भजन गायिका *भावना स्वरंजलि* और रुद्रपुर उत्तराखंड के *अमन सांवरिया* अपने भजनों से माहौल को श्याममय बना दिया

*”हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा…”*
> *”मेरा श्याम बड़ा अलबेला, खाटू वाला मतवाला…”*
> *”तीन बाण धारी, तीनों बाण चलाओ ना, मेरा खोया विश्वास जगा दो…”*
> *”खाटू श्याम जी की महिमा न्यारी, जो भी दर पर आए, झोली भर जाए…”*

^*मैं तो बाबरी हुई घनश्याम की लागी लगन घनश्याम की.. “*

*” ओ आजा सांवरिया रे भंवरिया रे मैंने मोहन को बुलाया है आता होगा*..

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री *स. बलदेव सिंह औलख * होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष *चित्रक मित्तल* और ब्लॉक प्रमुख *स. कुलवंत सिंह औलख * उपस्थित रहें!

सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार पहुंचकर भजन-कीर्तन का आनंद लिया और बाबा श्याम की कृपा पाने के लिए भजनों पर झूम झूम कर नृत्य किया !


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *