डीके सिंह //तहसील अध्यक्ष :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
*बिलासपुर (रामपुर) | नित्य समाचार।*
आगामी एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत आज उप जिलाधिकारी महोदय बिलासपुर द्वारा मतदान बूथों का निरीक्षण एवं मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन किया गया।
SDM बिलासपुर ने निरीक्षण के दौरान बूथ पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं समय से दुरुस्त कर ली जाएं।
इस दौरान शिक्षा विभाग के कर्मचारी और बूथ लेवल के अधिकारी मौजूद रहे।

