डीके सिंह // नित्य समाचार🙏
तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
*बिलासपुर (रामपुर):- पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली!
अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के नेतृत्व में थाना बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य चौराहे से डाम कालोनी की ओर पड़ने वाले खंडहर के पास से *02 अभियुक्त तस्लीम पुत्र सलीम* निवासी खोदलपुर, *विशाल पुत्र सिराज* निवासी मोहल्ला साहूकारा को एक-एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया! थाना बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *मु0अ0सं0- 363/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट*में मुकदमा पंजीकृत किया मुकदमे की विवेचना उ0नि0 विष्णु कुमार वर्मा द्वारा की जा रही है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रामपुर भेजा गया।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
– उ0नि0 श्री योगेश कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा बिलासपुर, थाना बिलासपुर
– का0 784 विकास गौतम, थाना बिलासपुर
– का0 346 धर्मेन्द्र, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर

