डी के सिंह नित्य समाचार👁👁
तहसील अध्यक्ष :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
रामपुर में राशन वितरण में गड़बड़ी पर DSO पूरन सिंह चौहान ने दो उचित दर विक्रेताओं रफत जहां और सैय्यद आफताब अली के अनुबंध निरस्त कर 10-10 हजार की जमानत जब्त की।
रामपुर -:- राशन वितरण में अनियमितताओं और नियमों की अनदेखी करने पर जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उचित दर विक्रेताओं के अनुबंध निरस्त कर दिए हैं। दोनों विक्रेताओं की 10-10 हजार रुपये की जमानत राशि भी शासन के पक्ष में जब्त की गई है।
घेर इनायत खां, पुराना गंज उचित दर विक्रेता रफत जहां की दुकान निरीक्षण के दौरान बार-बार बंद मिली। जांच में 54 किलो गेहूं अधिक और 27 किलो चावल कम पाया गया। स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन नहीं था और वितरण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया। जांच में यह भी सामने आया कि उनके पुत्र मुराद कलीम खां के सभासद निर्वाचित होने के बावजूद दुकान का अनुबंध समर्पित नहीं किया गया।
बजरिया मुल्ला जरीफ उचित दर विक्रेता सैय्यद आफताब अली की दुकान पर आवश्यक सूचनाएं, निरीक्षण पुस्तिका और शिकायत पुस्तिका नहीं मिलीं। स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन और वितरण प्रमाण-पत्र संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया। खाद्यान्न मिलान में गेहूं अधिक और चावल कम मिला। दुकान पर दो ई-वेइंग मशीनें भी पाई गईं। जांच के दौरान टीम के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप भी लगे।
जांच रिपोर्ट और स्पष्टीकरण के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने दोनों दुकानों के अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर प्रत्येक विक्रेता की 10,000 रुपये की जमानत राशि जब्त करने के आदेश दिए हैं।

