*रामपुर बिलासपुर * थाना खजुरिया क्षेत्र में 2008 के सीआरपीएफ कैंप हमले के आरोपी शरीफ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि शरीफ थाना खजुरिया से अपना वेरिफिकेशन करवाकर अपने बेटे के साथ घर वापस जा रहा था। थाने से कुछ ही दूरी पर दो अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से शरीफ की मौके पर ही मौत हो गई।
01/11/2019 को रामपुर की अदालत ने शरीफ को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। इसके बाद 29/10/2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया था।
बताया जा रहा है कि 11/11/2025 से शरीफ अपने गांव बदनपुरी में निवास कर रहा था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया है। थाना खजुरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

