कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की मेहनत, 4267.84 लाख से बनेंगे पुल और मार्ग


 

जनपद रामपुर:-

संवाददाता नित्य समाचार

बिलासपुर। राज्य मंत्री बलदेव औलख के अथक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब जमीन पर दिखने लगा है। शासन स्तर पर किए गए उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास की नई राहें खुल रही हैं। राज्य योजना (ग्रामीण) के तहत मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल मार्ग के किमी-40 पर कोसी नदी के पुराने पुल के समानांतर नया पुल, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य के लिए 3706.10 लाख रूपए की धनराशि शासन ने स्वीकृत की है। इसके साथ ही, तहसील बिलासपुर के ईश्वरपुर गांव में स्थित कुल्ली नदी पर 38 मीटर लंबे लघु पुल और अतिरिक्त पहुंच मार्ग के लिए 561.74 लाख रुपए की मंजूरी भी दी गई है। कोसी नदी पर बनेगा 245 मीटर लंबा नया पुल जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि आम जनता की सुविधा को ध्यान

 

में रखते हुए कोसी नदी पर 245 मीटर लंबा नया पुल बनाया जाएगा। यह नया पुल 46 साल पुराने पुल के समानांतर बनाया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा और बढ़ते वाहन भार को संभालने में मदद मिलेगी। इस कार्य के लिए सेतु निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। चाकू चौराहे से मंडी तक सड़क चौड़ीकरण चाकू चौराहे से परिवर्तन चौक और मंडी को जोड़ने वाले मार्ग का 850 मीटर लंबा 4 लेन सड़क के रूप में चौड़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए शासन ने 596.25 लाख रूपए की मंजूरी दी है। यह सड़क एनएच-87 के अवशेष भाग को विकसित करने का कार्य करेगी, जिससे क्षेत्र के व्यापारिक और यातायात संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। ईश्वरपुर पुल से आठ गांव होंगे लाभान्वित। ईश्वरपुर

 

गांव में कुल्ली नदी पर बनने वाले 38 मीटर लंबे पुल से क्षेत्र के आठ गांवों को सीधा फायदा होगा। यह पुल बरेली बॉर्डर को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा, जहां अप और डाउन स्ट्रीम में लगभग 13 किलोमीटर की दूरी तक कोई अन्य पुल नहीं है। इसके निर्माण से लगभग 20,000 लोगों की आबादी को लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री बलदेव औलख ने कहा कि विकास कार्यों के लिए भेजे गए सभी प्रस्तावों को जिलाधिकारी द्वारा शासन स्तर पर तेजी से प्रोसेस कराया गया। इसका नतीजा है कि आज कोसी नदी पर नया पुल, ईश्वरपुर में लघु पुल, और सड़कों के चौड़ीकरण के लिए शासन से धनराशि जारी हो गई है। यह सभी कार्य क्षेत्र की विकास गति को और तेज करेंगे और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!