केजरीवाल की कोरोना में 40 गुना आय कैसे बढ़ी : सचदेवा


 

नित्य समाचार न्यूज़ :-

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संपत्ति और उनकी आय को लेकर सवाल उठाए हैं।

 

वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि 2020-21 के दौरान केजरीवाल की आय में 40 गुना का इजाफा हुआ और फिर 2023-24 में ये 6 प्रतिशत और बढ़ गई. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे, लेकिन केजरीवाल की आय में वृद्धि हुई। सचदेवा ने कहा कि आज मैंने अरविंद केजरीवाल के नामांकन की खबरें पढ़ी और उनकी संपत्ति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। केजरीवाल हमेशा विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन को अपनी आय बताते हैं। लेकिन 2020-21 के दौरान उनकी आय में 40 गुना का इजाफा हुआ, जो बेहद चौंकाने

वाली बात है। इस दौरानलोग कोविड

के कारण आर्थिक संकट में थे, उस

दौरान केजरीवाल की आय में इतनी बड़ी वृद्धि कैसे हुई?

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल

ने वर्ष 2019-20 में अपनी आय केवल 1,57,823 रुपए बताई है। वहीं, इसके अगले ही वर्ष 2020-21 में उन्होंने अपनी आय 44, 90,640 रुपये बताई है। ये वर्ष 2019-20 की आय 1,57,823 की तुलना में लगभग 40 गुणा ज्यादा है। सचदेवा ने कहा कि जिस समय में पूरी दुनिया की आय कम हो गई थी, उस दौरान केजरीवाल की आय में यह बढ़ोतरी कैसे हुई। सचदेवा ने सवाल किया कि 2020- 21 में आय बढ़ने का कारण क्या था, जनता को इसका जवाब मिलना चाहिए। बता दें कि 2023-24 के लिए केजरीवाल द्वारा भरी गई आयकर रिटर्न के अनुसार, उनकी वार्षिक आय 7,21,530 रुपये है। केजरीवाल ने बताया कि उनकी आय का मुख्य स्रोत उनका विधायकी वेतन है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!