आम का बाग काटकर बन रही कॉलोनी वन विभाग की मिलीभगत उजागर


डीके सिंह// नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर // रामपुर* रुद्रपुर रोड पर “हरियाली का कत्ल” – आम का पूरा बाग काटकर बन रही अवैध कॉलोनी, रसूखदारों-वन विभाग की मिलीभगत उजागर

*बिलासपुर:* शहर की फेफड़ों जैसी हरियाली पर एक और हमला। रुद्रपुर रोड स्थित वाटिका रेस्टोरेंट के ठीक पीछे फैले हरे-भरे आम के बाग को  तहस-नहस कर दिया गया। अब उसी जगह पर  कॉलोनी बसाने की तैयारी जोरों पर है।

पूरा मामला?*

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग ने सिर्फ कुछ सूखे पेड़ काटने की इजाजत दी थी। लेकिन दबंगों ने कानून को ताक पर रखकर सैकड़ों जवान और फलदार आम के पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। बाग की जगह अब प्लॉटों की नाप-जोख चल रही है।

*सबसे बड़ा आरोप – “ऊपर तक मिलीभगत”*

ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि इस आम के बाग में अवैध कटान में *कुछ रसूखदार बिल्डर और राजनीतिक संरक्षण* प्राप्त लोगों का हाथ है। इसी “ऊपरी हाथ” के कारण वन विभाग के अधिकारी आंखें बंद करके बैठे हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

पर्यावरणविदों का कहना है कि एक बाग के कटने से इलाके का तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पक्षियों और वन्यजीवों का घर भी उजड़ गय

अपील:-

बिलासपुर वासियों, अगर अब नहीं जागे तो कल बच्चे ऑक्सीजन के लिए तरसेंगे!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *