डीके सिंह // नित्य समाचार
(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*पशुपालन विभाग की पहल तेज, बछिया के जन्म को मिलेगा बढ़ावा*
निराश्रित गोवंश की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गायों में बछिया के जन्म को बढ़ावा देने की दिशा में पशुपालन विभाग ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में 26 सितंबर को पशुधन विकास परिषद, लखनऊ की ओर से मुरादाबाद के विकास भवन सभागार में वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान एवं उसके रखरखाव का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में रामपुर के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अजीत सिंह, डॉ. साक्षी सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी हरिओम कुमार सहित नाजिम अली, शिवराज राणा, रामबहादुर, मोअस्सर अली, रेनू आर्या, अजय कुमार, सुनील कुमार और नितिन कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षित कार्मिक अब पशुचिकित्सालयों पर इस तकनीक का उपयोग करते हुए पशुपालकों को वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान के लिए प्रेरित करेंगे। विभाग का उद्देश्य नर बछड़ों की संख्या में कमी लाकर भविष्य में निराश्रित गोवंश की समस्या को नियंत्रित करना है।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी अश्विनी कुमार ने पशुपालकों से अपील की है कि गाय में गर्भाधान के लिए पशुचिकित्सालयों के माध्यम से वर्गीकृत सीमेन का ही प्रयोग कराएं।

