जनपद रामपुर:- बिलासपुर:-
जिला रामपुर की बिलासपुर तहसील मैं प्रत्येक गांव स्तर पर तहसील प्रशासन द्वारा पराली ना जलाने के संबंध में गांव स्तरीय बैठक आयोजित की गयी।
पराली जलाने पर कठोर अर्थदंड का प्रावधान है जिस पर कार्यवाही किये जाने
हेतु निर्देशित किया गया। जिन किसानों द्वारा भी पराली जलाई गयी
उनके विरुद्ध तत्काल अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही किये जाने
हेतु तहसीलदार को निर्देशित किया गया। ऐसे कंबाइन मशीने जो युक्त ना हो उन पर
कार्यवाही करते हुए मशीनों को सीज़ किया जाएगा। यदि किसी भी किसान द्वारा पराली
जलायी जाती है, तो उसे कृषि एवं अन्य विभागों से मिलने वाले लाभ से वंचित कर
दिया जायेगा जिसके लिए वो स्वयं उत्तरदायी होंगे।