सरकारी जमीन पर प्लाटिंग रूकवाये प्रशासन *उस्मान*


जनपद रामपुर:-
किसान यूनियन ने तहसील सदर में प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन।
सोमवार रामपुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए और ताशका में सरकारी जमीन श्रेणी 7 में हो रही प्लाटिंग बंद करने व अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के बाद तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रही उप जिला अधिकारी सदर मोनिका सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन सोंपा इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक और उत्तर प्रदेश सरकार भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है वहीं रामपुर प्रशासन भू माफियाओं से मिली भगत कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कर रहा है तहसील सदर के ताशका महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के पीछे 5 हेक्टेयर से अधिक सरकारी जमीन नान जेड ए श्रेणी 7 भूमि पर रामपुर विकास प्राधिकरण और तहसील सदर के कर्मचारियों की मिली भगत से अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है इसके संबंध में अनेकों बार किसान यूनियन ने ज्ञापन सौंप कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्दी ही इस जमीन से अवैध कब्जे नहीं हटाए गए तो किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी और पूरे जिले में धरना प्रदर्शन करेगी उन्होंने आगे कहा जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक गांव में किया जा रहे कार्य कछुआ गति से किया जा रहे हैं जबकि जिला अधिकारी महोदय ने सभी गांवों में जून 2024 तक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए थे उन्होंने जल्दी ही कार्य पूर्ण कर तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत करने की मांग की प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में इरशाद अली पाशा दिनेश कुमार सागर नूर मोहम्मद नूर आलम विनोद कुमार समी अख्तर शहाब खां यासीन खान अज़ीम खां आदि लोग मौजूद रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *