हरियाणा :-
*हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ओमप्रकाश चौटाला जी भारत के छठे उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जी के सुपुत्र थे। हरियाणा राज्य में चौटाला परिवार के राजनीतिक कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है वह 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके निधन से भारत के राजनीतिक जगत में एक शून्यता उत्पन्न हो गई है।*

