उन्नाव को मिली ऐतिहासिक सौगात: देश का पहला AI-सपोर्टेड प्राइवेट यूनिवर्सिटी कैंपस स्थापित*


*उन्नाव*

नित्य समाचार न्यूज़ एजेंसी

शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले ने नया इतिहास रच दिया है। *देश का पहला एआई-सपोर्टेड प्राइवेट यूनिवर्सिटी कैंपस* अब उन्नाव में स्थापित हो चुका है। यह ऐतिहासिक कदम *चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी* द्वारा उठाया गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के *डिजिटल इंडिया* और *विकसित भारत* के विजन को साकार करने की दिशा में बड़ा प्रयास है।

 

*2500 करोड़ रुपये की लागत* से बने इस अत्याधुनिक कैंपस में *6 स्ट्रीम्स* में 50 ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स शुरू किए जाएंगे, जो पूरी तरह *आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)* तकनीक से समर्थित होंगे।

 

*AI में बनेगा नया भारत*

– टॉप ग्लोबल एआई कंपनी *रैबिट एआई* इस यूनिवर्सिटी में *5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस* की स्थापना करेगी।

– छात्रों के लिए *40 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप* की भी घोषणा की गई है।

– यूनिवर्सिटी ने *100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों* से एमओयू किए हैं, जिससे छात्रों को स्टार्टअप्स, इंटरनेशनल ट्रेनिंग और जॉब्स के अवसर मिलेंगे।

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रवक्ताओं के अनुसार, यह यूनिवर्सिटी *भारत को वैश्विक तकनीकी शिक्षा का हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर* साबित होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *