* जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳
नित्य समाचार👁👁
रामपुर क्षेत्र मे शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही शांति, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी,नमाज के दौरान लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे, जिसके चलते कहीं भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। ईद के इस मौके पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में भी रौनक रही और लोगों ने खरीदारी का आनंद लिया…!*

