*अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे उप निबन्धक कार्यालय, पंजीकरण कार्य जारी रहेगा*


जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳

नित्य समाचार👁👁

महानिरीक्षक निबन्धन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उप महानिरीक्षक निबन्धन, मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद के पत्रों के क्रम में अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च 2026 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति संतोषजनक न होने के दृष्टिगत विशेष व्यवस्था लागू की गई है।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  संदीप कुमार वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनहित एवं राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए जनपद रामपुर के समस्त उप निबन्धक कार्यालय माह मार्च 2026 के आगामी अवकाश दिवसों—26 मार्च, 27 मार्च, 29 मार्च एवं 31 मार्च को भी सामान्य कार्यदिवसों की भाँति खुले रहेंगे। इन दिनों में विलेख पंजीकरण का कार्य नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके एवं निर्धारित मासिक लक्ष्य की पूर्ति हो सके।
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पंजीकरण कार्य सुचारु रूप से संचालित होता रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *