“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करते नैनीताल एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी*


जनपद उधम सिंह नगर🇮🇳🇮🇳

नित्य समाचार👁👁

* मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करते नैनीताल एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

*SOG व हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 60 लाख से अधिक कीमत की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार*

*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत*

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन”* को साकार करने हेतु *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। *युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान* चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल* एवं *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी* के नेतृत्व में दिनांक *25.03.2026* को थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान *बेलबाबा के निकट एक महिला

कनिका पत्नी विजय निवासी: शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर उम्र: 40 वर्ष

संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी* किये जाने पर महिला के *कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद* हुई। जिसकी कीमत लगभग 60900000 है

उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

*एसएसपी नैनीताल ने टीम के उत्साह वर्धन हेतु 2500/ रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया है।*

*SSP NAINITAL का सख्त संदेश

*स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*

👉 *साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।*

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *