ब्रेकिंग न्यूज़ हापुड 🇮🇳🇮🇳
नित्य समाचार👁👁
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित स्याना चौपला चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर संचालित प्रीत होटल की बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी वीडियो को लेकर चर्चा मामला चर्चा का विषय बन गया वायरल वीडियो में होटल परिसर में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन के आरोप लगाए जा रहे हैं,
जिसके बाद होटल एक बार फिर चर्चाओं का विषय बन गया है
बताया जा रहा है कि उक्त होटल में कथित रूप से अनैतिक कार्य किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि चौकी के इतने नजदीक इस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
सूत्रों के अनुसार वीडियो मैं होटल संचालक द्वारा महिला की कीमत लगाई जाने की बातें कहीं जा रही है जो कि तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही थी, जिससे मामला और अधिक तूल पकड़ता जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। क्या होटल संचालकों के खिलाफ जांच बैठाई जाएगी? क्या प्रशासन इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगा?
क्षेत्रवासियों की नजर अब पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

