कालाढुंगी पुलिस की बड़ी कार्यवाही


नित्य समाचार👁👁

*कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार*

*डॉ० मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल* के कुशल निर्देशन में कोतवाली कालाढूंगी पुलिस ने चकलुवा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक पर ट्रैक्टर से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

दिनांक 31.03.2026 की रात्रि करीब 09:30 बजे, वादी हिमांशु देऊपा (निवासी लच्छमपुर, चकलुवा) अपनी नई कार से पहाड़ी ढाबा, चकलुवा में खाना खाने आए थे। इसी दौरान प्रवीण सिंह देऊपा (निवासी प्रतापपुर) ने जान से मारने की नियत से अपने ट्रैक्टर से हिमांशु की कार पर बार-बार टक्कर मारी। इस हमले में कार में सवार हिमांशु देऊपा एवं उसके साथी को चोटें आईं। अभियुक्त मौके पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।

वादी की तहरीर के आधार पर *कोतवाली कालाढूंगी में FIR No-29/2026 U/S 109/352/351(2)/324(2) BNS* के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए *एसएसपी नैनीताल* द्वारा *डॉ० जगदीश चंद्र एसपी क्राइम एवं श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी* को आरोपी की गिरफ्तारी तथा अभियोग के अनावरण के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। जिले की फॉरेंसिक टीम* को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु तत्काल भेजा गया तथा * सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा  अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी* के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी गई।

सीसीटीवी सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रवीण सिंह देऊपा को नैनीताल मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।

*बरामदगीः* घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) बरामद हुआ। अवैध असलहा रखने के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध पृथक से शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है

पुलिस पूछताछ और परिजनों के बयानों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पूर्व में खनन सामग्री (सस्ता/महंगा डालने) को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके परिणामस्वरूप इस घटना को अंजाम दिया गया।

👉*एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेशः-*

*’जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सरेआम जानलेवा हमला करने और अवैध असलहे रखने वालों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। खनन या किसी भी व्यापारिक विवाद को आपसी रंजिश बनाकर अपराध करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आम जनमानस की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *