छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने आई पुलिस से की परिजनों ने मारपीट


नित्य समाचार👁👁

सुल्तानपुर में छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने आई पुलिस से परिजनों ने मारपीट की। पुलिसकर्मी का गला पकड़कर खींचा, वर्दी फाड़ दी। उसका मोबाइल छीन लिया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया।

 

वीडियो बनाते हुए आरोपी के परिजन कह रहे हैं- बिना वारेंट के घर में कैसे घुसे। महिलाओं को कैसे मारा। योगी राज में ये सब क्या हो रहा है। पुलिस ने 8 नामजद और 5 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला धम्मौर थाना क्षेत्र का है।

देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी को घर के अंदर महिलाओं ने पकड़ रखा है। महिलाएं उसे गले से पकड़कर खींच रही हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट जाती है। महिलाओं ने कांस्टेबल अंकुश चौधरी का मोबाइल भी छीन लिया। इस दौरान वीडियो बना रहा शख्स कहता है- बिना वारेंट के घर में कैसे घुसे। महिलाओं को कैसे मारा। महिला पुलिस लेकर आना चाहिए था।

इस बीच दूसरा पुलिसकर्मी महिलाओं के हाथ से पुलिसकर्मी को छुड़ाकर खींचते हुए बाहर ले आता है। इसके बाट ग्रामीणों ने बीच बचाव किया

उन्होंने पुलिसकर्मी का मोबाइल वापस कराया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *