जनपद रामपुर🇮🇳
नित्य समाचार👁👁
बिलासपुर
खाद्यान्न वितरण में घटतौली की शिकायत के बाद भी आपूर्ति विभाग को कोटेदारों के दुकान की जांच करने की फुर्सत नहीं है। इसका प्रमाण जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर में देखने को मिल जाएगा। आपूर्ति विभाग के इस रवैये को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
गरीबों को मिलने वाले खाद्यान्न में हो रहे घटतौली को रोकने के लिए सरकार प्रत्येक राशन की दुकानों पर ई-पॉस मशीन एवं इलेक्ट्रिक कांटे उपलब्ध कराई है। खास बात तो यह है कि ई-पॉस मशीन एवं इलेक्ट्रिक कांटे को वाईफाई सिस्टम से कनेक्ट करा दिया गया है। ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगने के बाद इलेक्ट्रिक कांटे पर खाद्यान्न रखकर तौल किया जाता है। कांटे की खासियत है कि इस पर 10 ग्राम भी खाद्यान्न कम या ज्यादा तौल नहीं हो सकेगा।
कोटेदार कहीं बाल्टी में राशन तौल करते हैं तो कहीं यूनिट के आधार पर कांटे पर बोरी में खाद्यान्न रखकर अंगूठा लगवाते हैं और बाद में राशन देकर सरकार की मंशा पर पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं। हालांकि इसकी शिकायत तो ग्रामीण करते हैं मगर विभागीय कार्यालय में बैठे एक साहब आरोपित कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने देते हैं।

