सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,


*जिम जाने की जिद पड़ी भारी: मुरादाबाद में सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 7 घंटे शव के पास बैठा रहा*

डी के सिंह! नित्य समाचार👁👁

*मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र डबल फाटक निवासी स्क्रैप दुकानदार ने पत्नी पूनम गुप्ता के सिर पर लोहे के हैंडल से वार करके हत्या कर दी। शव को बेड पर रखकर करीब सात घंटे तक वहीं बैठा रहा।*

*शाम को पहले एंबुलेंस को फोन करके पत्नी घायल होने की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। पत्नी जिम जाती थी जिसका पति विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद रहता था।*

*मोहल्ला डबल फाटक के टावर वाली गली निवासी शोभित गुप्ता की डबल फाटक पर स्क्रैप की दुकान है। शोभित की दस साल पहले रामपुर के बेलदारान निवासी प्रसादीलाल की बेटी पूनम से शादी हुई थी। महिला ने वैवाहिक जीवन में एक बेटी आराध्या को जन्म दिया।*

*बताया जाता है कि पूनम गुप्ता सुबह के समय रोजाना जिम जाती थी। जिसका पति विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। बुधवार को पूनम गुप्ता जिम गई थी। जैसे ही वह सुबह करीब दस बजे जिम से आई तो पति पत्नी में विवाद हो गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *