जनपद रामपुर🇮🇳
नित्य समाचार👁👁
रामपुर 👉*लापरवाही पर पूर्ति निरीक्षक शाहबाद, मिलक एवं सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश*
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।
समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक शाहबाद, मिलक एवं सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ईओ केमरी द्वारा स्पेशल क्लोज किए गए प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बिना साक्ष्य के किसी भी शिकायत का निस्तारण आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड न किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिना समुचित जांच किए किसी भी शिकायत को स्पेशल क्लोज न किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यशैली में सुधार लाते हुए शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित कर संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ सहित किसी भी माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण समय से करें तथा गलत आख्या पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० दीपा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

