बिजली विभाग कर रहा किसी बड़े हादसे का इंतजार


जनपद रामपुर🇮🇳🇮🇳

नित्य समाचार👁👁

बिलासपुर👉जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर क्षेत्र के गांव कोठा जागीर में विद्युत ट्रांसफार्मर मकान के प्रांगण में रखा हुआ है। जिससे आए दिन हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। मकान मालिक रामश्री का कहना है कि जेई के कहने पर इसे हटाने के लिए  ₹10000 की रसीद भी कटवा चुकी है और अधिकारियों से मौखिक व लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं की गई।

ग्राम पंचायत कोठा जागीर निवासी राजेंद् यादव  का कहना है कि घर के आंगन में विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। आंगन की अधिकांश जगह ट्रांसफॉर्मर में रखा होने के कारण घिरी हुई है। वहीं उसके छोटे बच्चे तथा पशु भी इसी मकान में रहते हैं। मौसम खराब होते ही उसमें उठाने वाली चिंगारी से हमेशा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ट्रांसफॉर्मर हटाने के लिए कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *