*राजस्व वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेंः*
*बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी कर वसूली के निर्देश*
*एक माह में पूर्ण हों मत्स्य एवं कुम्हार आदि योजनाओं के पट्टे*
जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कर एवं करेत्तर राजस्व संग्रह की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, वन विभाग, सिंचाई एवं नलकूप, नगर निकायों में राजस्व संग्रह, खनन, मण्डी समिति, बांट माप तथा खाद्य सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष की गई राजस्व वसूली की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली की कम प्रगति पाए जाने पर तहसीलदार टाण्डा एवं नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली की प्रगति में सुधार लाते हुए लंबित देयों की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक तहसील के 10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुए आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह कार्यों में तेजी लाएं तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक तहसील के 10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुए आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह कार्यों में तेजी लाएं तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मत्स्य, कुम्हार आदि योजनाओं से संबंधित पट्टों की कार्यवाही एक माह के भीतर पूर्ण की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बड़े भू-माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण कराया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा० नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री जंगबहादुर यादव, नगर मजिस्ट्रेट श्री सालिक राम, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

