डीके सिंह 🙏नित्य समाचार 🔥(तहसील अध्यक्ष बिलासपुर/// ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
एसएसपी रामनगर ने की बड़ी कार्रवाई…
______
रामनगर पुलिस के अनुसार मेरठ में कीटनाशक दवा के कारोबारी उमेंद्र कुमार ने नैनीताल में एक्रोन हाईड वे रिसॉर्ट में प्रदेश भर के उन व्यापारियों को बुलाया था जो कैमिकल कीटनाशक दवा बेचते हैं। सभी व्यापारियों की एक पार्टी रखी थी।
4 से 5 जुलाई तक यह रिसोर्ट बुक कराया गया था। रिसॉर्ट में नेपाल और बंगाल से लड़कियां बुलाई गई थी। 5 जुलाई को सूचना पर रामनगर एसएसपी मंजू नाथ टीसी के साथ पुलिस की टीम ने छापा मारा तो वहां से अनैतिक देह व्यापार में 10 लड़किया ओर 51 लोग मिले। शराब की 3 पेटी, बियर 5 पेटी, 10 के नोट की 24 गडड़ी ओर 25 मोबाइल बरामद हुई। ये रिसॉर्ट 2.20 लाख रुपए में बुक कराया गया था। पुलिस की दबिश से पहले रिसॉर्ट मैनेजर फरार हो गया। 31 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। बाकी व्यापारी फरार हो गए।
रिसोर्ट मैनेजर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज..
इस रिसोर्ट के मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है ।हालांकि वह पुलिस की रेड से पहले फरार हो गया। आरोप है कि रजिस्टर में किसी की भी एंट्री नहीं कराई और रिसॉर्ट बुक कराया गया। यह नाम पुलिस की आरोपियों की पकड़ के बाद पूछताछ के बाद सामने आए हैं ।
कारोबारी व्यापार चलाने के लिए संबंधित कारोबार के व्यापारियों को कराते हैं मौज मस्ती …
अब व्यापार का चलन भी अलग तरीके का हो गया है जो फैक्ट्री के कारोबारी है । उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी देनी होती है ,अलग-अलग जिलों के व्यापारियों को चुनते हैं ,उनके माल को अधिक बेचे। उनका व्यापार ज्यादा चले, इसीलिए उन्हें मौज मस्ती कराते हैं, मेरठ के केमिकल कीटनाशक दवा के कारोबारी उमेंद्र ने भी इन प्रदेश भर के सभी व्यापारियों को मौज मस्ती के लिए रिजॉर्ट बुक कराया था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यहां रामनगर पुलिस के रेड पड़ेगी और तुम पकड़े जाओगे।
15 दिन पहले बुक कराया गया था रिजॉर्ट
रामनगर पुलिस का कहना है मेरठ के कारोबारी 15 दिन पहले रिसॉर्ट आए थे और उन्होंने इस बुक कराया था तमाम सुविधाओं के लिए इसी रिसोर्ट के मैनेजर को कांटेक्ट दिया गया था 2.20 लाख रुपए में यह बुक था। जिसमें शराब और लड़कियों को बुलाने की व्यवस्था रिजॉर्ट मैनेजर ने कराई थी

