जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में अनशन पर बैठीं सपा नेत्री हिरासत में


डीके सिंह// नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

रामपुर। समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री को रविवार को रामपुर स्थित गांधी समाधि पर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई और बाद में रिहा कर दिया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में धारा 163 लागू होने के कारण किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। इसी के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई। रिहा होने के बाद सपा नेत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तक मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश सरकार और प्रशासन वापस नहीं लेता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन अनशन और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इसे शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

 

Sa


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *