रिपोर्ट – डीके सिंह | तहसील अध्यक्ष – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. | नित्य समाचार*
*बिलासपुर, रामपुर | 31 अगस्त 2026*
बिलासपुर में शराब बिक्री का खेल अब ओवर रेटिंग तक पहुँच गया है।
शराब पीने वाले लोगों का आरोप है कि जो देसी शराब का पव्वा सरकारी रेट में 80 रुपये का है, उसे लाला वाले बाग पर अंग्रेजी शराब के सेल्समैन द्वारा कथित तौर पर 100 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी हर पव्वे पर 20 रुपये का अधिक वसूली का आरोप है।
सूत्रों का कहना है कि यह पूरा खेल रात 9 बजे के बाद शुरू होता है। सरकारी ठेके बंद होने के बाद देसी शराब को बैग में भरकर ढाबों और सुनसान जगहों पर बेचा जाता है।
*नियम क्या कहता है?*
आबकारी नियम के अनुसार, रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है और निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेचना दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद बिलासपुर में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
*आबकारी विभाग की चुप्पी पर सवाल*
मदिरा पीने वाले लोग पूछ रहे हैं कि जब अंग्रेजी ठेके का आदमी देसी शराब बेच रहा है, वो भी ओवर रेट पर और रात 9 बजे के बाद, तो आबकारी विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा?
मदिरा पीने वाले लोगों ने जिला आबकारी अधिकारी, रामपुर से रात्रि में छापेमारी और ओवर रेटिंग की जांच की मांग की है।

