BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन


डीके सिंह// नित्य समाचार

तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से BJP विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का निधन। बुधवार दोपहर दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कैंसर से पीड़ित थे।

अनिल शर्मा ने ग्राम प्रधानी से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और चार बार विधायक चुने गए। वे दो बार खुर्जा और दो बार शिकारपुर से विधायक रहे। पिछली योगी सरकार में वन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।

अनिल शर्मा के निधन से पश्चिमी यूपी और भाजपा की राजनीति में शोक की लहर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *