रिपोर्ट: नित्य समाचार, बिलासपुर – जनता की आबाज
(तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
प्रदेश अध्यक्ष:- भारतीय किसान यूनियन यूथ सभा)
बिलासपुर > ग्राम पंचायत नगरिया कला की राधा निवास कॉलोनी में बरसात के बाद रास्ते तालाब बन गए हैं। घुटने भर पानी और कीचड़ में निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, बीमार होने पर एम्बुलेंस तक नहीं पहुंच सकती।
> प्रधान जी, आखिर विकास के पैसे कहाँ गए?
> प्रशासन से मांग – जल्द हो जल निकासी
*कहने को कॉलोनी, दिखने को दरिया!*
* योगी जी कहते हैं –
गांव-गांव विकास होगा! लेकिन *ग्राम पंचायत नगरिया कला की राधा निवास कॉलोनी* में विकास नहीं, सिर्फ पानी ही पानी है। हालत ये है कि रास्ता ढूंढो तो पानी मिले, पानी हटाओ तो कीचड़ –
जहां सड़क होनी चाहिए थी, वहां घुटने भर गंदा पानी लबालब भरा है।, लोग धोती-कुर्ता उठाकर निकलने को मजबूर हैं।
*बच्चे स्कूल जाएं या तैरना सीखें?*
सबसे बड़ा सवाल – बच्चे स्कूल कैसे जाएं? किताबों की जगह अब बच्चों को जूते हाथ में लेकर इसी नाले जैसे पानी से गुजरना पड़ रहा है। बुजुर्ग गिर रहे हैं, महिलाएं फिसल रही हैं और प्रधान जी AC में सो रहे हैं!
*प्रधान जी, हिसाब तो देना पड़ेगा!*
सरकार ने लाखों रुपया नाली, सड़क और जल निकासी के नाम पर भेजा। कागजों में तो सड़क बन गई, नाली चमक रही है, लेकिन जमीन पर? जमीन पर तो सिर्फ यही कीचड़ वाला समंदर है! आखिर पैसा गया कहां? सचिव और प्रधान जी की जेब में?

