डीके सिंह// नित्य समाचार
(तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
बिलासपुर ।* भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव कार्यक्रम *श्री सनातन धर्म मंदिर (बड़ा), मोहल्ला साहूकारा* में बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ ठीक रात्रि 8:30 बजे भदोही से आए *पंडित रामाचार्य चतुर्वेदी*, मंदिर के महामंत्री *योगेश कुमार अग्रवाल*, *रामाधार अग्रवाल*, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक *राजीव अग्रवाल* एवं *पंडित अयोध्या प्रसाद पाठक* के द्वारा पालने में झूलते हुए भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का तिलक-पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
*डीएवी के बच्चों ने बांधा समां*
इसके बाद *डीएवी पब्लिक स्कूल एवं डीएवी कन्या इंटर कॉलेज* के बालक-बालिकाओं ने सुंदर-सुंदर भजनों पर नृत्य संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जिन भजनों पर प्रस्तुतियां दी गईं उनमें – गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, बांस की बांसुरिया, झटक पटक में कान्हा, अरे जा रे हटो नटखट, कमर में लचकी पड़ जाएगी, राधे का श्याम जाने, मेरे घर राम आएंगे, मधुबन में जो कन्हैया, मन मंदिर में सजे बिहारी, बड़ी देर भाई नंदलाला, राधा रज रज गजरा, वो कृष्णा है, मोहन के मुख पर बांसुरी, मनिहारी का भेष बनाया, अच्छी बात नहीं राधा, तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया आदि प्रमुख रहे।
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति को देखकर श्रोता समाज मंत्रमुग्ध हो गया। दर्शक जयकारे लगाकर एवं तालियां बजाकर बालक एवं बालिकाओं का उत्साहवर्धन कर रहे थे। भारी संख्या में दर्शक समाज नृत्य देखने के लिए देर रात्रि तक जुटा रहा।
नृत्य करने वालों में *अभय राज, मुनीश, वंश, नक्ष, नैना, देसी, सरस्वती, मुस्कान, मानवी, काजल, राधिका, अंशिका, पुष्पा, दिव्या, नित्य, एंजेल, शुभ्रा, निधि, माही, नेहा, प्रेरणा, आकांक्षा, प्रियंका, इशिका, सिया, सौम्या, दुर्गा, पाखी, आशी, प्राची, निष्ठा, सिद्धि* आदि रहे। प्रबंध समिति द्वारा नृत्य संगीत में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।
अंत में आरती व प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री *योगेश कुमार अग्रवाल* ने किया।
व्यवस्था में रामाधार अग्रवाल, योगेश कुमार अग्रवाल, विवेक कुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, श्यामाधार अग्रवाल, संचित अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल एडवोकेट, राजीव अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रोहित गुप्ता, शगुन अग्रवाल, अशोक कुमार, विनय अग्रवाल, विशाल मिश्रा, विपुल अग्रवाल, प्रदीप थापा, पंडित शुभम पाठक आदि लोग मौजूद रहे रहे।
महिलाओं में करुणा अग्रवाल, डॉक्टर रूपा अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, एकता अग्रवाल, इति अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुधा रानी, रुचि अग्रवाल, आशी अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, किरण अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, पूनम रानी, चंचल यादव, कशिश रानी, मीनाक्षी आदि मौजूद रहीं।

