मंडी सचिव की किसानों से अपील: MSP का लाभ लेने के लिए मंडी के अंदर ही बेचें अपना धान


ब्यूरो रिपोर्ट:- डी के सिंह// नित्य समाचार (तहसील  अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष :-भारतीय किसान यूनियन अमर टिकट यूथ सभा)

*रामपुर / बिलासपुर (नित्य समाचार)।* आगामी 1 अक्टूबर से बिलासपुर मंडी समिति में धान की सरकारी खरीद का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर मंडी प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।

मंडी सचिव *सुमेंदु कौशिक* ने बताया कि इस सीजन में धान का *न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)* सामान्य श्रेणी के लिए *2441 रुपये प्रति कुंतल* और ग्रेड-ए के लिए *2461 रुपये प्रति कुंतल* तय किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में करीब 72 रुपये अधिक है। तौल से लेकर भुगतान तक पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी ताकि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल सके।

*बिचौलियों से सावधान रहने की अपील*

मंडी सचिव ने किसानों से विशेष अपील की है कि वे किसी भी बिचौलिए या निजी आढ़ती के बहकावे में न आएं। सीजन शुरू होते ही बिचौलिए औने-पौने दाम पर धान खरीदने की कोशिश करते हैं। किसानों से आग्रह है कि वे अपनी फसल सीधे *बिलासपुर मंडी प्रांगण के अधिकृत क्रय केंद्रों* पर ही लाएं, जिससे MSP की पूरी राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचेगी।

*पिछले साल की अव्यवस्था से सबक लेना होगा*

आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल अकेले बिलासपुर तहसील में 37 खरीद केंद्र बनाए गए थे, लेकिन धरातल पर किसानों को टोकन, बारदाना (बोरों) की किल्लत और धीमी उठान जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा था। मंडी में शेड की कमी से खुले में पड़ी फसल भीगने का खतरा भी बना रहता है।अब देखना होगा कि इस बार मंडी प्रशासन अपने कागजी दावों को जमीन पर कितना उतार पाता है और क्या किसान बिना कतार और परेशानी के अपनी फसल का वाजिब दाम ले पाते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *