*बिलासपुर में सरकारी धान क्रय केंद्र न खुलने से किसानों में आक्रोश, भाकियू अमर (टिकैत) ने दी चेतावनी*


डी के सिंह // नित्य समाचार👁👁

*बिलासपुर (रामपुर):* तहसील बिलासपुर क्षेत्र में सरकार द्वारा घोषित धान क्रय केंद्रों के अब तक चालू न होने से किसानों में भारी आक्रोश है। किसान अपनी फसल को लेकर परेशान हैं।

*भारतीय किसान यूनियन अमर (टिकैत)* के *यूथ सभा प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंह* ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि धान की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक क्रय केंद्र पर न तो तौल शुरू हुई है और न ही कोई व्यवस्था की गई है।

डीके सिंह ने कहा, “सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है कि किसानों का धान MSP पर खरीदा जाएगा, लेकिन धरातल पर केंद्र ही चालू नहीं हैं। किसान औने-पौने दामों पर बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर हैं। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है।”

भाकियू अमर (टिकैत) ने चेतावनी दी है कि यदि 2-3 दिन के अंदर केदो स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र को चालू नहीं किया गया, तो संगठन तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

उन्होंने जिला प्रशासन और विपणन विभाग से मांग की है कि तत्काल क्रय केंद्र को चालू कर किसानों की धान खरीद शुरू की जाए और किसानों को उनका हक दिया जाए।

> “किसान अन्नदाता है, उसका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *