* वन्य प्राणी सप्ताह के तहत बिलासपुर रेंज-डडिया में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन


डी के सिंह // नित्य समाचार

(तहसील अध्यक्ष :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर/डडिया,

जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर मे हर वर्ष की तरह वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत बिलासपुर रेंज कार्यालय डडिया में *”कीटनाशकों का वन्य प्राणियों पर दुष्प्रभाव”* विषय पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में *क्षेत्रीय वन अधिकारी आलोक शर्मा* द्वारा किसानों को जागरूक करते हुए बताया गया कि फसलों में कीटनाशकों का उपयोग केवल कृषि रक्षा इकाई एवं कृषि वैज्ञानिकों के सुझाव के अनुसार ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार बिना विशेषज्ञ सलाह के कीटनाशकों के प्रयोग से शत्रु कीट के साथ-साथ फसल के लिए सहायक *मित्र कीट* भी मर जाते हैं, जिसका दुष्प्रभाव पर्यावरण, वन्यजीव और फसल उर्वरता पर पड़ता है। गलत कीटनाशकों के उपयोग का सीधा असर वन्य पक्षियों पर भी पड़ता है, जिससे उनकी कई प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं।

इस अवसर पर *वन दरोगा अखिलेश चन्दोला, श्याम लाल, अवधनाथ, कु० सुमन (वन रक्षक), शील कुमार, फूल सिंह (पौधशाला चौकीदार), कमल किशोर, अजीम खां (चौकीदार), प्रेमचन्द एवं जगदीश भट्ट* ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

गोष्ठी में *ग्राम प्रधान मुबारकपुर हरजिन्दर सिंह* सहित दिलेर सिंह, गुरुनाम सिंह, दयाराम, इरफान खां, कुलविन्दर सिंह, सोनू सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

अंत में किसानों से अपील की गई कि वे कृषि विभाग से राय लेकर ही कीटनाशकों का प्रयोग करें और वन्य प्राणी संरक्षण में सहयोग करें।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *